ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

Maha Kumbha 2025: महाकुंभ में एक और हादसा, पीपा पुल टूटने से कई श्रद्धालु दबे; रेस्क्यू जारी

Maha kumbha 2025: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान एक और हादसा हो गया है। यहां पीपापुल के टूटने के बाद उसमें कई लोगों के दबने की खबर सामने आ रही है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Maha Kumbh 2025
गंगा पर बना पीपा पुल टूटा
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Mahakumbha 2025: प्रयागराज में महाकुंभ मेले में हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाकुंभ में भगदड़ में कई लोगों की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और हादसा हो गया। शुक्रवार की दोपहर संगम क्षेत्र से बाहर फाफामऊ इलाके में गंगा नदी पर बना पीपापुल अचानक टूट गया। पुल के टूटने के बाद उसमें कई लोगों करे दबने की आशंका जताई जा रही है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर बड़ी संख्या में लोग गंगा नदी पर बने पीपा पुल को पार कर रहे थे तभी पीपा पुल अचानक टूट गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम राहत-बचाव कार्य में जुट गई है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


महाकुंभ में स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। हर तरफ सिर्फ श्रद्धालु ही श्रद्धालु दिख रहे हैं। बसंत पंचमी के मौके पर अगला शाही स्नान होने वाला है ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। बता दें कि इससे पहले बीते 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन स्नान के दौरान संगम क्षेत्र में भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता