ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

पहले 2 बेटियों और एक बेटे को मां ने कुएं में फेंका, फिर खुद भी दे दी जान

DESK : एक निर्दयी मां ने एक -एक कर पहले अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंका और फिर अंत में खुद भी कूदकर जान दे दी. घटना अजमेर के रामसर की है. जहां एक मां ने तीन मासूम बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली.&nbs

पहले 2 बेटियों और एक बेटे को मां ने कुएं में फेंका, फिर खुद भी दे दी जान
Anamika
3 मिनट

DESK : एक निर्दयी मां ने एक -एक कर पहले अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंका और फिर अंत में खुद भी कूदकर जान दे दी. घटना अजमेर के रामसर की है. जहां एक मां ने तीन मासूम बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली. 

मृतक की पहचान रामसर के रहने वाले प्रधान माली के 30 साल की पत्नी विमला, 7 साल की बेटी कोमल, 4 साल की बेटी राधिका, ढाई साल के बेटा छीतर  के रुप में की गई है.मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव को घर से आधा किलोमीटर दूर खेत में बने कुएं से बरामद कर लिया है और शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने बेटी को मानसिक रुप से विक्षिप्त बताया है और ससुराल के किसी भी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया है. 

मृतका के परिजनों ने बताया कि विमला बुधवार को सुबह से समान्य थी. सुबह घर का काम करने के बाद कपास तोड़ने गई थी, बाद में वापस आ गई. फिर शाम को चार बजे के करीब बच्चों को  लेकर खेत पर चली गई. पति, सास और ससुर घर पर ही थे.जब शाम होने के बाद वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.

परिजन रात भर महिला और बच्चों को तलाश करते रहे. तभी सुबह  चार बजे उनकी नजर खेत में बने कुएं में पड़ी तो देखा कि चारों के शव कुएं में पड़े हुए हैं. जिसके बाद पुलिस वालों को सूचना दी गई और शवों को बाहर निकाला गया.  पुलिस ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि महिला ने पहले अपने बच्चों को कुएं में फेंका और फिर खुद कूदकर जान दे दी. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई, पर किसी ने विवाद की बात नहीं कही है. मृतका के पिता ने रिपोर्ट दिखाकर विमला को दिमागी तौर पर कमजोर बताया है. पिता ने बताया कि उनकी बेटी दीपावली पर चार दिन के लिए पीहर आई थी और इस दौरान उसके पति, सास, ससुर से अच्छे संबन्ध थे. ससुराल में भी सभी से संबंध अच्छे थे. उन्हें किसी पर कोई संदेह नहीं है.  शादी के 12 साल हो चुके हैं.