ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA, गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

DELHI: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। शाह ने ऐलान किया है कि लोकसभा चुनाव से पहले देश में सीएए कानून लागू कर दिया जाएगा और

लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA, गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। शाह ने ऐलान किया है कि लोकसभा चुनाव से पहले देश में सीएए कानून लागू कर दिया जाएगा और चुनाव से पहले इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 


दरअसल, एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और ये अधिकांश काम मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में पूरा हो जाएगा। वहीं, उन्होंने वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर चल रही चर्चा पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने रामनाथ कोविंद समिति का गठन किया है, जो लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मार्च में वन नेशन, वन इलेक्शन पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।


इससे पहले पिछले साल दिसंबर महीने में पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान शाह ने दावा किया था कि देश में सीएए लागू होने से कोई रोक नहीं सकता है। गृह मंत्री के इस बयान को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आरोप लगाया था कि अमित शाह सीएए को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं हालांकि अब शाह के ऐलान के बाद स्पष्ट हो गया है कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार सीएए को लेकर अधिसूचना जारी कर देगी और पूरे देश में यह कानून लागू हो जाएगा।


इस कानून के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए प्रवासी अल्पसंख्यकों समुदाय के लोगों को भारत की  नागरिकता दी जाएगी। सीएए के तहत नागरिकता प्रदान करने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा एक ऑनलाइन सिस्टम की खोज कर रहा है।