ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

लॉकडाउन में अब राम जी करेंगे बेड़ापार, सरकार का फैसला

PATNA : कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के दूसरे दिन ही लोग घरों में ऊबने लगे हैं। इसके लिए उनके पास इंटरन

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के दूसरे दिन ही लोग घरों में ऊबने लगे हैं।  इसके लिए उनके पास इंटरनेट के अलावा टेलीविजन भी एक सहारा है। लोग इसमें अच्छे कार्यक्रम की तलाश में हैं। इस बीच केन्द्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार अब रामायण का प्रसारण फिर से शुरु करने जा रही है। 



देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा।  पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा । 


25 जनवरी, 1987 से 31 जुलाई, 1988 तक यानी कि लगातार 75 रविवारों तक रामायण का प्रसारण हुआ था। उस दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में लॉकडाउन जैसी ही स्थिति रहती थी। न कोई दुकान खुलती थी औऱ न ही लोग सड़कों पर निकलते थे।


रामानंद सागर निर्मित रामायण का प्रसारण प्रत्येक रविवार को राष्ट्रीय टेलीविजन दूरदर्शन पर 35 मिनट के लिए होता था। इसकी लोकप्रियता इतनी थी कि जी टीवी और एनडीटीवी इमेजिन जैसे निजी चैनलों ने भी दोबारा इसका सफलतापूर्वक प्रसारण किया था। सोशल मीडिया के जरिए लगातार रामय़ण के प्रसारण की मांग उठ रही थी। 


टैग्स