ब्रेकिंग
30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट

पीएम मोदी को झालमुरी खिलाकर मुश्किल में पड़ी जान! विक्रम साओ को पाकिस्तान-बांग्लादेश से मिल रही धमकियां; बढ़ाई गई सुरक्षा

Jhalmuri Vendor Threats: पश्चिम बंगाल के झारग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झालमुरी खाने के बाद चर्चा में आए विक्रेता विक्रम साओ को पाकिस्तान और बांग्लादेश से धमकियां मिलने का आरोप है। सुरक्षा के तौर पर उनके घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

Jhalmuri Vendor Threats
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Jhalmuri Vendor Threats: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान झारग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक झालमुरी की दुकान पर खाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब उस दुकानदार विक्रम साओ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विक्रम साओ ने आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।


न्यूज एजेंसी से बातचीत में शुक्रवार को विक्रम साओ ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान से कॉल कर मुझे बम से उड़ाने की धमकी दी गई। एक वीडियो कॉल में कई लोग हथियार दिखाकर मुझे डराने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद मैंने डरकर फोन काट दिया।”


उन्होंने आगे बताया कि बांग्लादेश से भी कॉल और ऑडियो मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। कई बार कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज में कहा जा रहा है कि वह ‘टारगेट पर हैं’ और उनके घर को बम से उड़ाने की बात भी कही गई है।


विक्रम साओ ने कहा कि लगातार मिल रही धमकियों से वह बेहद डरे हुए हैं और अब घर जाना भी मुश्किल लग रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रशासन ने सुरक्षा के तौर पर उनके पास दो जवान तैनात किए हैं।


उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा पूरी तरह शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वाले कॉल्स की ट्रेसिंग की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता