ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

लॉकडाउन में अगर जाना चाहते हैं दूसरे राज्य तो अपनाएं ये आसान तरीका, नहीं होगी कोई परेशानी

DESK : कोरोना के कहर के बीच देश में लॉकडाउन जारी है. इस दौरान एक शहर से दूसरे शहर और राज्य जाना तो नामुमकिन है. लेकिन अगर आपको भी एक शहर से दूसरे शहर और राज्य जाना जरुरी है तो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना के कहर के बीच देश में लॉकडाउन जारी है. इस दौरान एक शहर से दूसरे शहर और राज्य जाना तो नामुमकिन है. लेकिन अगर आपको भी एक शहर से दूसरे शहर और राज्य जाना जरुरी है तो कई तरह के सवाल दिमाग में आते हैं. कहां से मिलेगा परमिट? कितना समय लगेगा? क्या पुलिस को रिक्वेस्ट करने से काम नहीं चलेगा? 

अगर आपका जाना जरुरी है और दिमाग में भी ऐसे ही सवाल आ रहे हैं तो इसका एक आसान तरिका है, ई-परमिट.  जिसे लेने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी. ये हैं इसका प्रोसेस- 

पास के लिए आपको सबसे पहले  सरकारी वेबसाइट  http://serviceonline.gov.in पर जाना होगा और यहां ई-परमिट के लिए आवेदन करना होगा. लेकिन इन सब के बीच सबसे बड़ी बात यह है कि  सरकार सिर्फ स्टूडेंट्स, जरूरी सर्विसेज प्रोवाइडर, टूरिस्ट, तीर्थयात्री, इमरजेंसी/मेडिकल ट्रैवल और शादी में शामिल होने वालों को ही पास  दे रही है.आवदेक एक या ज्यादा लोगों के लिए अप्लाई कर सकता है.


ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के दौरान सभी जरुरी  दस्तावेजों को स्कैन करके रख लें. जिसमें अपना आधारकार्ड, गाड़ी का नंबर, ड्राईवर की डिटेल देना है. जिस वजह से परमिट के लिए आवेदन कर रहे हैं उसको भी स्कैन कर लें. जैसे ही आपकों ई-परमित मिलेगा इसकी जानकारी वेबसाइट पर मिल जाएगी. पास जारी करने पर उसपर आवेदक का नाम, पता, वैलिडिटी और QR कोड रहता है. जिसे मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है. यात्रा के दौरान चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस वाले इसकी मांग कर सकते हैं.