ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

लॉकडाउन हटा तो भी नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, 15 मई तक शिक्षण संस्थानों को बंद रखने की हो गयी सिफारिश

DELHI : केंद्र सरकार ने अगर 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन हटाने का फैसला ले भी लिया तो देश भर के स्कूल और कॉलेज नहीं खुलेंगे. कोरोना को लेकर बनायी गयी सरकार की सबसे हाई लेवल कमेटी ने इस

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : केंद्र सरकार ने अगर 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन हटाने का फैसला ले भी लिया तो देश भर के स्कूल और कॉलेज नहीं खुलेंगे. कोरोना को लेकर बनायी गयी सरकार की सबसे हाई लेवल कमेटी ने इसकी सिफारिश कर दी है. यानि 15 मई तक देश भर के स्कूल-कॉलेज समेत दूसरे कई संस्थान नहीं खुलने जा रहे हैं.

ग्रुप ऑफ मिंनिस्टर्स ने कर दी सिफारिश

दरअसल केंद्र सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए सुझाव देने के लिए मंत्रियों का समूह .यानि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स बनाया है. इस ग्रुप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हैं. ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने आज अपनी सिफारिश दी है. इसमें स्कूल कॉलेज समेत भीड भाड़ वाले दूसरे जगहों को 15 मई तक बंद रखने को कहा गया है.


देखिये क्या-क्या रहेंगे बंद

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने पाया कि देश में अभी भी कोरोना वायरस का गंभीर खतरा बना हुआ है. भीड भाड वाले जगहों से खतरा और बढ़ेगा. लिहाजा देश भर के स्कूल-क़ॉलेज, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, धार्मिक केंद्रों को कम से कम 4 सप्ताह और बंद रखा जाना चाहिये. सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये सुझाव दिया, जिस पर बाकी मंत्री भी सहमत थे. हालांकि आखिरी फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेना है. लेकिन माना यही जा रहा है कि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के सुझाव को मान लिया जायेगा.

दरअसल देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं उनके यहां कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है. ऐसे में लॉक डाउन की अवधि को और बढाया जाना चाहिये.

टैग्स