ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

लॉकडाउन में कॉल कर युवक मांग रहा था समोसा, DM ने भेजने के बाद कराया ये काम

RAMPUR: लॉकडाउन में देश के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. लोगों की सहायता के लिए जिलों में कंट्रोल रूम बना है फिर भी कुछ लोग परेशान करने वाला डिमांड

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RAMPUR:  लॉकडाउन में देश के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. लोगों की सहायता के लिए जिलों में कंट्रोल रूम बना है फिर भी कुछ लोग परेशान करने वाला डिमांड कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही यूपी के रामपुर में भी मामला देखने को मिला. एक युवक बार-बार कॉल कर समोसा मांग रहा था. इसके कॉल से परेशान डीएम ने 4 समोसा पहुंचाने का आदेश दिया. 


नाली साफ करने की मिली सजा

डीएम ने समोसा तो भिजवा दिए. लेकिन ऐसे वक्त में जानबूझकर परेशान करने के कारण उस पर कार्रवाई के तौर पर उस युवक से नाली की सफाई कराई. डीएम ने कहा कि व्यवस्था का दुरुपयोग करने वालों से समाजिक कार्यों में मदद ली जाएगी.


बिना वजह परेशान ना करें

रामपुर डीएम ने इस अनोखी घटना के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है. डीएम ने लिखा है कर्मचारियों को आदेश दिया कि मांगने वाले को चार समोसा भिजवा दो. इसके बाद उस युवक के पास समोसा भेजा गया. डीएम ने लिखा कि ये वक्त इस तरह का डिमांड का नहीं है. ऐसा डिमांड कर कर्मचारियों को परेशान न करें. सभी लोग प्रशासन को सहयोग करें. 

टैग्स