ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

लॉकडाउन में पति पत्नी को पैदल लेकर आ रहा था घर, रास्ते में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप

DESK: लॉकडाउन के दौरान पति पत्नी को पैदल ही गांव लेकर आ रहा था. इस दौरान उसने रास्ते में दोस्तों के साथ ही अपनी पत्नी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद गला दबा दिया. ज

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: लॉकडाउन के दौरान पति पत्नी को पैदल ही गांव लेकर आ रहा था. इस दौरान उसने रास्ते में दोस्तों के साथ ही अपनी पत्नी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद गला दबा दिया. जब सभी को लगा की वह मर गई है तो रास्ते में छोड़कर भाग निकले. यह घटना राजस्थान के नागौर की है. 

इसको भी पढ़ें: लॉकडाउन में बीमार महिला के परिजन नहीं आ सके खून देने, पुलिसकर्मियों ने बल्ड डोनेट कर बचाई जान

पति और दोस्तों पर महिला ने दर्ज कराया केस

जब महिला होश में आई तो अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. परिजनों ने महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जब हॉस्पिटल से ठीक हो गई तो वह गच्छीपुरा थाना पहुंची और पति और उसके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. महिला ने पुलिस को बताया कि वे मेड़ता से पैदल ही गांव गिंगालिया के लिए रवाना हुए तो उसके पति और उसके दो दोस्तों ने शराब पीकर उसके साथ रेप किया. इसके बाद गांव आते समय उसके दूसरे ननदोई गड्डी के रहने वाले मोतीराम मेघवाल को पति ने बुलाया, फिर माणवा गांव की नाड़ी में पति और मोतीराम ने रस्सी से उसका गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गई.

 पति के जीजा ने भी किया रेप

महिला ने बताया कि उसकी शादी चार माह पहले ही हुई है. उसके बाद पति ने मार्च में जोधपुर लेकर आ गया. जब पति घर में नहीं था तो उसके जीजा ने भी रेप किया. पति से शिकायत की तो मेरी ही पिटाई कर दी. कोरोना के डर से वह बोला की गांव चलों वही पर रहते हैं. इस दौरान लॉकडाउन हो गया तो वह पैदल ही गांव आ रहा था. इस दौरान ही उसने इस घटना को अंजाम दिया. 


टैग्स