ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

बाइक से शादी करने 300 KM दूर पहुंचा दूल्हा, बोला- लॉकडाउन खत्म होने का नहीं कर सकता इंतजार

DESK: देश में लॉकडाउन के कारण हजारों शादियों को कैंसिल कर दिया गया है. लेकिन एक युवक ऐसा भी निकला जो शादी को कैंसिल नहीं होने दिया. उसने बाइक से 300 किमी दूर दुल्हन के पास पहु

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: देश में लॉकडाउन के कारण हजारों शादियों को कैंसिल कर दिया गया है. लेकिन एक युवक ऐसा भी निकला जो शादी को कैंसिल नहीं होने दिया. उसने बाइक से 300 किमी दूर दुल्हन के पास पहुंचा और शादी कर दूल्हन को लेकर घर आया है. यह मामला यूपी के सहारनपुर का है.

बोला- लॉकडाउन खत्म होने का नहीं कर सकता इंतजार

युवक के परिजनों ने कहा कि शादी को लॉकडाउन खत्म होने तक रोक दिया जाए. लेकिन इसको लेकर युवक तैयार नहीं हुआ. बोला की वह लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार नहीं कर सकता है. इसलिए पहले से तय समय पर ही शादी करेगा. शादी को लेकर तैयार हुआ. माथे पर मऊर और मुंह में मास्क लगाकर शादी करने के लिए लड़की के गांव पहुंच गया. 

दुल्हन लाने के लिए 600 किमी का सफर किया तय

दूल्हा कपिल देव ने को दुल्हन लाने के लिए 600 किमी आने जाने का सफर तय करना पड़ा. बडगांव क्षेत्र के झबीरण गांव में सुरेशपाल की बेटी कल्पना की शादी अमरोहा के धनोरी माफी निवासी कपिलदेव के साथ तय हुई थी. लेकिन इस बीच कोरोना ने दस्तक दी और उसके बाद देश में लॉकडाउन हो गया. लेकिन युवक अपने फैसले पर कायम रहा और दुल्हन को घर लेकर आया. इस दौरान ससुराल में कोई खास व्यवस्था नही था. रोटी सब्जी ही खाकर दूल्हा खुश था. 

टैग्स