ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

लाल किला परिसर को खाली कराया जाएगा, अतिरिक्त पुलिस बल भेजी जा रही है

DESK : दिल्ली में किसानों के उपद्रव के बाद गृह मंत्रालय की बैठक में लाल किला परिसर को खाली करवाने का फैसला लिया गया है. गृह मंत्रालय की तरफ से लाल किला के दरवाजे को भी बंद कर

लाल किला परिसर को खाली कराया जाएगा, अतिरिक्त पुलिस बल भेजी जा रही है
First Bihar
2 मिनट

DESK : दिल्ली में किसानों के उपद्रव के बाद गृह मंत्रालय की बैठक में लाल किला परिसर को खाली करवाने का फैसला लिया गया है. गृह मंत्रालय की तरफ से लाल किला के दरवाजे को भी बंद कर देने का आदेश जारी किया गया है. वहीं बढ़ते उपद्रवियों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी भेजी जा रही है.  


बता दें कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान आंदोलन की आड़ में जबरदस्त हिंसा के बाद केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है. उपद्रवियों के हुड़दंग के बाद गृह मंत्रालय की अहम बैठक शुरू हो गई है. होम मिनिस्ट्री के सीनियर अफसर मीटिंग में इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिरकार तमाम इंतजाम होने के बावजूद भी राजधानी में किसान कैसे उग्र हुए.  


दिल्ली में सुरक्षा के हालात पर ये बैठक हो रही है. इस बीच, किसान लाल किले से वापस सिंघु बॉर्डर की ओर लौटने लगे हैं.  वहीं लाल किला पर झंडा फहराने के बाद दिल्ली के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. किसी तरह की अफवाह ना फैले इसको लेकर सरकार ने सेवा पर रोक लगा दी है.