ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

कोरोना इफेक्ट : क्या है हॉटस्पॉट? जानें उस इलाकों में सील होने के बाद क्या कर सकते हैं- क्या नहीं?

DESK : कोरोना का कहर पूरे विश्व में जारी है. भारत भी कोरोना के खिलाफ महाजंग लड़ रहा है, लेकिन भारत में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : कोरोना का कहर पूरे विश्व में जारी है. भारत भी कोरोना के खिलाफ महाजंग लड़ रहा है, लेकिन भारत में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए हॉटस्पॉट इलाकों का चयन कर इसे सील कर दिया जा रहा है. 

 एक तरफ दिल्ली में 20 हॉटस्पॉट सील किए गए हैं तो वही योगी सरकार ने यूपी में 15 जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों को सील करने का फैसला लिया है. बिहार के सीवान में भी हॉटस्पॉट इलाके को सील किया गया है. 


हॉटस्पॉट वर्ड सुनते ही हमारे दिमाग में कई तरह की बातें आती है. हमें यह पता नहीं है कि हॉटस्पॉट किसे कहते हैं और हॉटस्पॉट इलाका कितना बड़ा हो सकता है. और सील करने के बाद उस इलाके में रहने वाले लोगों को क्या करने की इजाजत होती है.

वैसा इलाका जहां कोरोना के मरीजों की संख्या ज्यादा हो या वैसा इलाका जहां संक्रमण फैलने की संभावना अधिक हो उसे हॉटस्पॉट इलाका कहा जाता है.   यह इलाका किसी भी साइज का हो सकता है. जैसेकि  मुहल्ला, कॉलोनी, गांव,  पूरा सेक्टर या फिर एक अपार्टमेंट को भी हॉटस्पॉट माना जा सकता है. वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए तेजी से अब हॉटस्पॉट इलाकों का चयन किया जा रहा है और उन इलाकों में लोगों को सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवाया जा रहा है.

कैसे होता है सील

हॉटस्पॉट इलाकों में सख्ती से लॉकडाउन का  पालन करना होता है. इस दौरान इलाके में कोई भी दुकान खुली नहीं रहेंगी. इलाके में प्रवेश और निकास पर पुलिस की चौकसी होती है. हर एक लोगों पर पुलिस की नजर रहती है. लोग अपने आसपास में रहने वाले लोगों के भी घरों में नहीं जा सकते हैं. हॉटस्पॉट इलाकों से निकलने के लिए विशेष पास जारी की जाती है.