ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

कोटा-नागदा सेक्शन में वंदे भारत के तीसरे रेक का ट्रायल रन, 180 किमी के स्पीड से चली ट्रेन

DESK : कोटा-नागदा सेक्शन में वंदे भारत के तीसरे रेक का ट्रायल रन कल यानी गुरुवार को किया गया। आरडीएसओ की टीम ने कोटा मंडल के साथ 25 अगस्त को ट्रायल शुरू किया। इस ट्रेन को कोटा में

कोटा-नागदा सेक्शन में वंदे भारत के तीसरे रेक का ट्रायल रन, 180 किमी के स्पीड से चली ट्रेन
First Bihar
2 मिनट

DESK : कोटा-नागदा सेक्शन में वंदे भारत के तीसरे रेक का ट्रायल रन कल यानी गुरुवार को किया गया। आरडीएसओ की टीम ने कोटा मंडल के साथ 25 अगस्त को ट्रायल शुरू किया। इस ट्रेन को कोटा में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया। कोटा-नागदा सेक्शन में शेड्यूल के मुताबिक़, 6 सितंबर तक इसकी ट्रायल हाेनी है। 




बताया ये भी जा रहा है कि अगर ट्रायल सफल रही तो इसे 6 सितंबर के पहले भी खत्म कर दी जाएगी। बता दें, देश में 75 वंदे भारत ट्रेन चलाई जानी हैं। इनमें एक ट्रेन के लिए कोच इंटीग्रल कोच फैक्ट्री से निकाल दिया गया है। इस रैक का पहले अंबाला मंडल के चंडीगढ़ में 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल हुआ था। 




गौरतलब है कि भारतीय रेलवे में कोटा के ट्रैक की अव्वल ट्रैक में गिनती होती है। इस ट्रेन को कोटा में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया। धीरे-धीरे ट्रेन की स्पीड बढ़ाई  जाएगी। 

टैग्स