ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

आसमान से बरसे नोट ! लूटने की मची होड़, आखिर किसने की पैसों की बारिश, देखिये

KOLKATA: क्या आपने कभी आसमान से पैसों की बारिश देखी है? क्या आपने कभी नोटों को बरसते देखा है? अगर नहीं तो ये ख़बर पढ़िये. जी हां कोलकाता में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

KOLKATA: क्या आपने कभी आसमान से पैसों की बारिश देखी है? क्या आपने कभी नोटों को बरसते देखा है? अगर नहीं तो ये ख़बर पढ़िये. जी हां कोलकाता में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब आसमान से अचानक पैसों की बारिश होने लगी, जिसे देखकर लोग ठहर गयें, और पैसे बटोरने लगे.   


ये पूरा मामला कोलकाता का है जहां कॉमर्शियल बिल्डिंग से बुधवार दोपहर को अचानक नोटों की बारिश होने लगी. यह घटना मध्य कोलकाता के 27 नंबर बैंटिंक स्ट्रीट में हुई. दरअसल कोलकाता के एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी में इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी. रेड की ख़बर जैसे ही कंपनी के मालिकों को लगी उन्होंने छठे फ्लोर से अवैध तरीके से कमाए नोटों को फेंकना शुरू कर दिया.


गिराए गए नोटों में अधिकतर 500 और 2,000 के नोट शामिल थे. 100 रुपये के नोट भी उड़-उड़कर गली में गिर रहे थे. रेड पड़ने के बाद नोटों को झाडू से खिड़की से बाहर फेंका जा रहा था. जब वहां से गुजर रहे लोगों की नजर इसपर पड़ी तब वो दंग रह गये और शोर मचाने लगे. वहीं नोटों की बारिश देखकर इमारत के अंदर तैनात सुरक्षागार्ड और कुछ कर्मचारी नोटों को बटोरने लगे. वहीं कुछ लोग नोट गिरता देखकर उसे लूट कर ले गये. मामले की ख़बर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की भीड़ को वहां से हटाया.