ब्रेकिंग
Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...

किसानों के लिए खुशखबरी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त जारी, किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को बड़ी राहत दी है। कोरोना महामारी के बीच देश के किसानों को पीएम ने एक बड़ा तोहफा दिया है। आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

किसानों के लिए खुशखबरी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त जारी, किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये
Santosh Singh
3 मिनट

DESK: प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने किसानों को बड़ी राहत दी है। कोरोना महामारी के बीच देश के किसानों को पीएम ने एक बड़ा तोहफा दिया है। आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त जारी की गयी।


पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर से कोहराम मचा हुआ है। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। ऐसे में कई लोगों के रोजगार पर भी खासा असर पड़ा है। कोरोना महामारी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को बड़ी राहत दी है। किसानों को आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त जारी कर दी गयी है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीये योजना की आठवीं किस्त जारी की। पीएम मोदी ने किसानों को उनके महत्वपूर्ण योगदान की तारीफ का और किसानों को धन्यवाद भी दिया। 


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त जारी होने के बाद अब रजिस्टर्ड किसानों के खाते में दो हजार रुपये भेजे जाएंगे। इस योजना से 11 करोड़ से अधिक किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि इस योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह रकम किसानों के खाते में तीन किस्तों में भेजी जाती है। हर चार माह के बाद कृषि मंत्रालय एक किस्त जारी करता है। इसकी आठवीं किस्त अप्रैल में जारी होनी थी लेकिन कोरोना के कारण मई माह में इसकी आठवीं किस्त जारी की गयी है। इस योजना के तहत अब तक 14 हजार रुपये किसानों के खाते में भेजे जा चुके है। 


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त की राशि आपके खाते में आई या नहीं इसे अब आप घर बैठे ही जान सकते हैं। इसके लिए pmkisan.gov.in वेबसाइट पर सर्च करना होगा। वेबसाइट पर 'Farmers Corner'के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद 'लाभार्थी सूची' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपने इलाके से जुड़ी जानकारी जैसे- राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम भरना होगा। सारी जानकारी भरने के बाद  'Get Report' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस ऑप्शन को क्लिक करते ही स्क्रीन पर इस योजना की आठवीं किस्त का स्टेटस सामने आ जाएगा।