ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

ये सभी लोग बना सकते हैं किसान क्रेडिट कार्ड, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

DELHI : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थीयों को केंद्र की मोदी सरकार किसान क्रेडिट कार्ड दे रही है. किसान क्रेडि

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DELHI : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थीयों को केंद्र की मोदी सरकार किसान क्रेडिट कार्ड दे रही है. किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को न सिर्फ आसान शर्तों पर कर्ज मिलता है बल्कि ब्याज में भी बड़ी छूट मिलती है. खेती से जुड़ा कोई भी व्यक्ति किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है. अगर कोई व्यक्ति किसी और के जमीन पर मजदूरी करता है, उसे भी इस सुविधा का लाभ मिल सकता है.

 आइये जानते है किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कैसे आवेदन करते है.

  • पहले बैंक की वेबसाइट पर जाकर वहां क्रेडिट कार्ड्स की सूची में से किसान क्रेडिट कार्ड का विकल्प चुनना होगा.
  • Apply के विकल्प पर क्लिक करते हीऑनलाइन एप्लिकेशन पेज खुल जायेगा.
  • यहां आप अपनी जरुरी जानकारियों को भरने के बाद submit बटन पर क्लिक करें. जैसे ही आप submit बटन पर क्लिक करते है आपको एकरेफरेंस नंबरमिल जाएगा. रेफरेंस नंबरभविष्य में किसी भी अपडेट को जनने के लिए बेहद जरुरी है. 
  • बैंक आप की योग्यता की जाचं करने के बाद आप से संपर्क करेगा. इसके बाद आपको बैंक जाकर अपने जरुरीदस्तावेजसौंपने होंगे वेरिफिकेशन के लिए, सारी प्रक्रिया हो जाने के बाद आपके पते पर क्रेडिट कार्ड भेज दिया जायेगा. 


अब यह जानना भी जरूरी है कि आखिर इसके लिए योग्यता क्या है-

खेती से जुड़ा कोई भी व्यक्ति चाहे वह अपने खेत में खेती करता हो या किसी और की जमीन पर काम कर रहा हो, वह केसीसी बनवा सकता है. किसान क्रेडिट कार्ड द्वारा लोन प्राप्त करने वाले व्यक्ति की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 75 साल होना चाहिए. यदि आप की उम्र 60 साल से ज्यादा है तो आपको एक सह-आवेदक होना जरूरी होगा.सह-आवेदक कोई नजदीकी रिश्तेदार हो सकता है पर उसकी उम्र 60 साल से कम होना जरूरी है. 

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए सही से भरा हुआ एप्लिकेशन फॉर्म जरूरी है.आईडी प्रूफ के लिए कोई भी पहचान पत्र जैसे वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी हैं.एड्रेस प्रूफ में आप वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, आधार या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक दस्तावेज दिखा सकते है.