ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र, बोले.. किसानों को इंसाफ मिलना चाहिए

DESK : बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र लगातार किसानों के समर्थन में खड़े उतर रहे हैं. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लगातार वो पोस्ट कर किसानों के हक में इन्साफ की मांग कर रहे है. एक बार फि

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र, बोले.. किसानों को इंसाफ मिलना चाहिए
First Bihar
3 मिनट

DESK : बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र लगातार किसानों के समर्थन में खड़े उतर रहे हैं. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लगातार वो पोस्ट कर किसानों के हक में इन्साफ की मांग कर रहे है. एक बार फिर से सोमवार को धर्मेन्द्र ने ट्विटर पर किसानों की फोटो शेयर करते हुए अपनी बातें लिखी. उन्होंने कहा कि 'आज, मेरे किसान भाइयों को इन्साफ मिल जाए. जी जान से अरदास करता हूं. हर एक नेक रूह को सुकून मिल जाएगा.'


इसके पहले भी धर्मेंद्र ने किसानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा था- 'मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा को देखकर बेहद दुखी हूं. सरकार को तेजी से समाधान करना चाहिए.' धर्मेंद्र तब एक ट्रोलर के निशाने पर आ गए थे, जब उन्होंने किसानों के समर्थन में किया ट्वीट डिलीट कर दिया था. धर्मेंद्र ने ट्वीट में लिखा था- 'सरकार से प्रार्थना है, किसान भाइयों की समस्या का कोई हल जल्दी निकाल लें, दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, दर्द होता है ये देखकर.' धर्मेंद्र का ये ट्वीट वायरल हो गया था. लेकिन फिर अचानक से धर्मेंद्र ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था. इसके बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे.


आपको बता दें कि इंडस्ट्री के कई स्टार्स किसानों के समर्थन में खड़े हैं. दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, सोनू सूद, गिप्पी ग्रेवाल, तापसी पन्नू, रितेश देशमुख,जसबीर जस्सी, गुरदास मान, खेसारी लाल यादव जैसे सितारे भी किसानों के समर्थन में ट्वीट कर चुके हैं. बता दें कि किसान 26 नवंबर से दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं. केंद्र सरकार के साथ अभी तक उकी सात दौर की वार्ता हो चुकी है. सोमवार को एक बार फिर किसान नेता और केंद्रीय मंत्री दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 2 बजे मिलेंगे.