ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

दाल और महंगी सब्जियों ने लोगों को रुलाया, खुदरा महंगाई बढ़ी

DELHI : देश में खुदरा महंगाई बढ़ गई है। सितंबर महीने में खुदरा महंगाई बढ़ कर 3.99 फ़ीसदी पहुंच गई है, जो रिजर्व बैंक की तरफ से तय किए गए अधिकतम 4 फ़ीसदी के बिल्कुल पास ह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : देश में खुदरा महंगाई बढ़ गई है। सितंबर महीने में खुदरा महंगाई बढ़ कर 3.99 फ़ीसदी पहुंच गई है, जो रिजर्व बैंक की तरफ से तय किए गए अधिकतम 4  फ़ीसदी के बिल्कुल पास है। 


अगस्त महीने में खुदरा महंगाई दर 3.21 फ़ीसदी थी। माना जा रहा है कि दाल और सब्जियों की कीमतों में हुए इजाफे के कारण खुदरा महंगाई दर बढ़ी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय यानी एनएसओ ने सोमवार को जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक सीएफपीआई में 5.11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है जो अगस्त महीने में 2.99 फीसदी थी। 


आर्थिक जानकारों की मानें तो सितंबर महीने में खाने पीने के सामान के मामले में मुद्रास्फीति की दर बढ़ गई, जिसकी वजह दाल और सब्जियों की कीमतों वृद्धि मानी जा रही है। खुदरा महंगाई बढ़ने के बावजूद थोक महंगाई में गिरावट दर्ज की गई है। थोक मूल्य सूचकांक यानी WPI आधारित महंगाई महज 0.33 फीसदी रही और यह अगस्त महीने की थोक महंगाई दर 1.08 फ़ीसदी से कम है।