ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

क्या केवल लॉकडाउन से खत्म हो जाएगा कोरोना, WHO ने ये कदम उठाने को कहा

DELHI : चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए चीन ने जिस तरह लॉकडाउन को हथियार बनाया उसके बाद जिन दे

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए चीन ने जिस तरह लॉकडाउन को हथियार बनाया उसके बाद जिन देशों में भी कोरोना ने कहर बरपाया वह लॉकडाउन को अपना रहे हैं। भारत में भी लॉकडाउन ट्रेंड कर रहा है और 10 राज्यों ने अब तक खुद को इसके दायरे में कर लिया है। लेकिन सरकारों की तरफ से लॉकडाउन के फैसले के बाद बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या लॉकडाउन से कोरोना को खत्म किया जा सकता है? 


वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी WHO ने साफ कर दिया है कि केवल लॉकडाउन के जरिए कोरोना को नहीं रोका जा सकता। WHO के माइक रायन ने साफ तौर पर कहा है कि लॉकडाउन से कोरोना वायरस का फैलाव कम किया जा सकता है लेकिन इससे पूरी तरह काबू में नहीं लाया जा सकता। माइक रायन के मुताबिक अगर कोरोना पर पूरी तरह से जीत हासिल करनी है तो इससे इनफेक्टेड लोगों की पहचान कर उनका इलाज कराना होगा। 


WHO एक्सपर्ट के मुताबिक लॉकडाउन के साथ सबसे बड़ी परेशानी यह है कि जब भी इसे खत्म किया जाएगा तो बड़ी संख्या में लोगों के बाहर आने से कोरोना का खतरा फिर बढ़ जाएगा। WHO ने अपनी तरफ से लॉकडाउन को लेकर उन देशों को सलाह दी है जहां कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है।

टैग्स