ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

अचानक बीच में ही रोक दी गई केदारनाथ यात्रा, सरकार ने क्यों लिया बड़ा फैसला?

Kedarnath Yatra: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। श्रद्धालुओं और वाहनों को सुरक्षित होल्डिंग क्षेत्रों में ठहराया गया है।

Kedarnath Yatra
केदारनाथ धाम यात्रा
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Kedarnath Yatra: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन के अनुसार, रुद्रप्रयाग जिले के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है, जबकि आगामी घंटों में भारी बारिश, तेज हवाएं और तूफान की संभावना जताई गई है।


संभावित खतरे को देखते हुए केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न पड़ावों और होल्डिंग क्षेत्रों में रोककर सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। वहीं पैदल यात्रा मार्ग पर मौजूद यात्रियों को भी नजदीकी सुरक्षित स्थानों और निर्धारित होल्डिंग एरिया में रखा गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।


प्रशासन ने श्रीनगर क्षेत्र में केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर भी फिलहाल रोक लगा दी है। सभी वाहनों को निर्धारित होल्डिंग क्षेत्रों में खड़ा कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने और यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के बाद ही श्रद्धालुओं और वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।


जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


गौरतलब है कि चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुई थी। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। यात्रा शुरू होने के बाद से केदारनाथ के साथ-साथ बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता