ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

करवाचौथ पर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, जेठानी के साथ निकली थी बाहर

DESK : करवाचौथ पर एक महिला शॉपिंग करने के बहाने जेठानी के साथ घर से निकली पर रास्ते में प्रेमी के साथ फरार हो गई. मामला यूपी के पिनाहट का है. महिला के ससुरालवालों ने थाना में मामला

करवाचौथ पर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, जेठानी के साथ निकली थी बाहर
Anamika
2 मिनट

DESK : करवाचौथ पर एक महिला शॉपिंग करने के बहाने जेठानी के साथ घर से निकली पर रास्ते में प्रेमी के साथ फरार हो गई. मामला यूपी के पिनाहट का है. महिला के ससुरालवालों ने थाना में मामला दर्ज कराया है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पिनाहट की रहने वाली  एक महिला ने अपने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था और व्रत की तैयारी करने के लिए शॉपिंग करने  अपनी जेठानी के साथ बाहर निकली.  लकिन रास्ते में वह जेठानी को धक्का देकर प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई. 

जेठानी ने बताया कि देवरानी ने बुधवार की शाम कहा कि उसने पूजा की कोई तैयारी नहीं की है. इसके लिए उसे बाजार जाना है. घरवालों ने बोला भी की उसका व्रत है वो बाहर न जाएं, घर का कोई सदस्य सामान लेते आएगा. पर उसने कहा कि उसका व्रत है इसलिए सामान लाने भी वही जाएगी.  जिसके बाद दोनों बाजार निकले पर प्लानिंग के उनुसार उसका प्रेमी राजाखेड़ा मार्ग स्थित दाउजी मंदिर के पास मार्केट में बाइक लेकर खड़ा था. तभी देवरानी ने उसे धक्का दिया और फिर प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई. जबतक जेठानी कुछ समझ पाती तबतक वह आंखों से ओझल हो गई. जेठानी ने शोर मचाया पर वे दोनों पकड़ में नहीं आए. जेठानी लड़के का चेहरा तक नहीं देख पाई.