ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

कर्नाटक विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर ने सुसाइड किया, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

DESK : कर्नाटक विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर एस.एल. धर्मेगौड़ा ने आत्महत्या कर ली है। कर्नाटक के चिकमंगलूर में डिप्टी स्पीकर एस.एल. धर्मेगौड़ा का शव मिला है. पुलिस ने कदूर के प

कर्नाटक विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर ने सुसाइड किया, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
Anamika
2 मिनट

DESK : कर्नाटक विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर एस.एल. धर्मेगौड़ा ने आत्महत्या कर ली है। कर्नाटक के चिकमंगलूर में डिप्टी स्पीकर एस.एल. धर्मेगौड़ा का शव मिला है. पुलिस ने कदूर के पास रेलवे ट्रैक से उनका शव बरामद किया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

JDS के नेता एस.एल. धर्मेगौड़ा का शव बीती रात करीब दो बजे बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात भर छानबीन की है। एस.एल. धर्मेगौड़ा पिछले दिनों तब सुर्खियों में आए थे जब विधान परिषद में सत्र के दौरान उन्हें स्पीकर की कुर्सी से जबरन हटा दिया गया था। कांग्रेस के सदस्यों ने जबरन उन्हें स्पीकर की कुर्सी से हटाया था और यह नजारा पूरे देश ने देखा था।

इस घटना के बाद  पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा ने दुख व्यक्त किया है. देवगौड़ा ने कहा कि ये दुख और हैरान करने वाली बात है कि डिप्टी चेयरमैन ने सुसाइड कर लिया है. वह एक शानदार इंसान थे, उनकी मौत राज्य के लिए बड़ा नुकसान है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है.