ब्रेकिंग
नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति

कपिल शर्मा के घर गूंजी किलकारी, पत्नी गिन्नी ने दिया नन्ही परी को जन्म

DELHI: शादी की पहली सालगिरह से ठीक पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर किलकारी गूंजी है. सबको अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले कपिल शर्मा पापा बन गये हैं. कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: शादी की पहली सालगिरह से ठीक पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर किलकारी गूंजी है. सबको अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले कपिल शर्मा पापा बन गये हैं. कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. पापा बनने की जानकारी खुद कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया के जरिये दी है. कपिल शर्मा ने जैसे ही ट्वीट कर अपने घर में नन्ही परी के आने की जानकारी दी, वैसे ही उनके ट्वीट पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने  कपिल शर्मा को ढ़ेर सारी बधाइयां दी हैं.  


पापा बनने की खुशी में कपिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'एक बेबी गर्ल को पाकर धन्य महसूस कर रहा हूं. आप सभी का आशीर्वाद चाहिए. जय माता दी.' कपिल शर्मा के इस ट्वीट पर मशहूर यू-ट्यूबर भूवन बाम ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'बधाई हो भईया.' बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल ने भी कपिल शर्मा को ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने कपिल के ट्वीट पर लिखा, 'बधाइयां.' इनके अलावा पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा और बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी कपिल के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए उन्हें बधाईयां दी.

आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ से पिछले साल 12 दिसंबर को शादी की थी. दोनों की शादी काफी धूमधाम से की गई थी. इस शादी में टीवी, बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए थे. प्रेग्नेंसी के समय कपिल शर्मा गिन्नी का बेहद ख्याल रखते थे. कपिल गिन्नी को  बेबीमून पर कनाडा भी लेकर गए थे.