ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

कल फिर देश के लोगों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ट्वीटर पर किया एलान

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह फिर से देशवासियों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री ने खुद ये एलान किया है. सवाल ये उठ रहा है कि क्या कल फिर से प्रधानमंत्री कुछ नयी घोषणा क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह फिर से देशवासियों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री ने खुद ये एलान किया है. सवाल ये उठ रहा है कि क्या कल फिर से प्रधानमंत्री कुछ नयी घोषणा करने जा रहे हैं.


कुछ देर पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है “ कल सुबह 9 बजे देशवासियों के साथ मैं एक वीडियो संदेश साझा करूंगा.” हालांकि प्रधानमंत्री ने ये भी कहा है कि ये वीडियो संदेश छोटा होगा. यानि कम शब्दों में ही लोगों को अपना मैसेज देंगे.


गौरतलब है कि आज ही प्रधानमंत्री ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ लंबी वीडियो कांफ्रेंसिंग की है. प्रधानमंत्री ने देश के सभी राज्यों का हाल जाना वहीं कोरोना के खतरे को निपटने के लिए मुख्यमंत्रियों की राय भी जानी. इसके बाद ही उन्होंने देशवासियों के लिए वीडियो संदेश जारी करने का एलान किया है.



कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री दो दफे देश के लोगों को संबोधित कर चुके हैं. पहली दफे उन्होंने जनता कर्फ्यू की अपील की थी. फिर 14 दिनों के लॉक डाउन का एलान किया गया.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि अगले कुछ सप्ताह तक सारा ध्यान जांच करने, संक्रमित लोगों का पता लगाने, उन्हें घरों, पृथक केन्द्रों या अस्पतालों में पृथक रखने पर होना चाहिए. प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि कोविड-19 के मरीजों के लिए अलग, विशेष अस्पतालों की जरुरत है.  


टैग्स