ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

अधिकारियों को मुर्गा बनाएंगे कैलाश विजयवर्गीय, ममता सरकार की ब्यूरोक्रेसी पर भड़के

KOLKATA : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच टकराव दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। ममता सरकार की ब्यूरोक्रेसी से नाराज बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गी

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

KOLKATA : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच टकराव दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। ममता सरकार की ब्यूरोक्रेसी से नाराज बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने विवादित बयान दिया है। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि अगर उनकी सरकार पश्चिम बंगाल में आई तो वह अधिकारियों को मुर्गा बना देंगे।

दरअसल कैलाश विजयवर्गीय ने यह बयान पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया। विजवर्गीय लगातार बीजेपी को मजबूत करने के लिए पश्चिम बंगाल में काम कर रहे हैं। कई मौकों पर ममता सरकार के अधिकारियों से उनकी सीधी तकरार भी होती रही है और अब उन्होंने अपने अंदाज में पश्चिम बंगाल के अधिकारियों को हड़काया है। 

कैलाश विजयवर्गीय ने खुले मंच से कहा है कि पश्चिम बंगाल के ऐसे अधिकारियों की लिस्ट उन्होंने तैयार कर ली है जिन्हें सरकार बनने के बाद मुर्गा बनाया जाना है। कैलाश विजयवर्गीय वैसे अधिकारियों से नाराज है जो बीजेपी कार्यकर्ताओं को परेशान करते हैं। बीजेपी नेता ने कहा है कि हमने कोई चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। हम शराफत से काम करते हैं और कोई इसका मतलब यह ना निकाले कि हमारे कार्यकर्ता मर्यादा नहीं तोड़ सकते।

टैग्स