ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

जूस पीने गए थे 9 लोग, घर लेकर आए कोरोना

DESK : कोरोना संकट के इस काल में कब किसे कहां से संक्रमण लग जाए ये पता नहीं चल रहा है. ताजा मामला राजस्थान के कोटा का है, जहां जूस पीने गए 9 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. घर से जूस पीने गए 9 लोग

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना संकट के इस काल में कब किसे कहां से संक्रमण लग जाए ये पता नहीं चल रहा है. ताजा मामला राजस्थान के कोटा का है, जहां जूस पीने गए 9 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. घर से जूस पीने गए 9 लोग को कहां पता था कि वे अपने साथ कोरोना घर लेकर चले जाएंगे. 

बताया जा रहा है कि चौपाटी बाजार स्थित एक जूस सेंटर  से जूस पीने से नौ लोग कोरोना की जद में आ गए हैं. बताया जा रहा है कि अनलॉक फेज वन में छूट मिलने के बाद मशहूर कोटा के छावनी चौराहे के पास स्थित चैपाटी का एक जूस सेंटर भी खुल गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने इस जूस सेंटर से जूस पीया. इन सब के बीच यहां काम करने वाला एक कर्मचारी अस्वस्थ हो गया. 

कोरोना के लक्ष्ण मिलने के बाद उसका टेस्ट कराया गया तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. जूस सेन्टर को बंद करवा दिया गया. इसके बाद विभाग ने एक नोटिस जारी करके उस जूस सेंटर से जूस पीने वाले सभी लोगों से कोरोना जांच के लिए लगने वाले शिविर में पहुंचने का आग्रह किया. शिविर में कई लोग जांच के लिए पहुंचे, जिसमें से दो महिलाएं समेत 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

टैग्स