ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

यूपी चुनाव के पहले टीम राहुल को झटका, जितिन प्रसाद BJP में हुए शामिल

DESK : कांग्रेस के लिए इन दिनों कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। एक तरफ जहां कांग्रेस उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारियों में खुद को झोंकने की तैयारी कर रही है वहीं पार्टी को यूपी चुन

यूपी चुनाव के पहले टीम राहुल को झटका, जितिन प्रसाद BJP में हुए शामिल
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : कांग्रेस के लिए इन दिनों कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। एक तरफ जहां कांग्रेस उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारियों में खुद को झोंकने की तैयारी कर रही है वहीं पार्टी को यूपी चुनाव के ठीक पहले बड़ा झटका लग गया है। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले और उनके टीम के मजबूत साथी जितिन प्रसाद ने पाला बदल लिया है। जितिन प्रसाद कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। आज उन्होंने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। 


जितिन प्रसाद के पिता जितेंद्र प्रसाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं। कांग्रेस नेतृत्व को लेकर एक बार उन्होंने गांधी परिवार को चुनौती दी थी। इसके बाद जब उनके पिता का निधन हुआ तो उस वक्त जितिन प्रसाद केवल 27 साल के थे। इसके बाद लगातार वह कांग्रेस के लिए काम करते रहे टीम राहुल गांधी के मजबूत साथी के तौर पर उनकी पहचान कांग्रेस में की जाती रही लेकिन अब यूपी चुनाव के ठीक पहले उन्होंने पाला बदलते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया है। पार्टी कार्यालय पहुंचने पर आज बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और मंत्री पीयूष गोयल से उन्होंने मुलाकात की। पीयूष गोयल ने उनका बीजेपी में स्वागत किया। 


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले जितिन प्रसाद को अपने पाले में कर बीजेपी कहीं न कहीं सामाजिक समीकरण को साधने में जुट गई है। कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण बिरादरी को साधने की कोशिश की थी और अब जितिन प्रसाद के पाला बदलने के बाद कांग्रेस के इस प्लान पर पानी फिर सकता है। जितिन प्रसाद की छवि बेहद साफ सुधरी रही है। युवाओं में उनकी अच्छी खासी पकड़ भी मानी जाती है। ऐसे में बीजेपी जितिन प्रसाद के इमेज का इस्तेमाल विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखकर करेगी।

टैग्स