ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

अजब प्रेम की गजब कहानी: झाड़ियों के पीछे जा पहुंची नई नवेली दुल्हन, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दिया बड़ा कांड

DESK: अजब प्रेम की गजब कहानी यूपी के प्रयागराज से सामने आई है। यहां शादी के बाद दुल्हन को विदा करा घर ले जा रहा दूल्हा धोखे का शिकार हो गया।दूल्हे की कार जैसे ही सुनसान जगह पर पहुं

अजब प्रेम की गजब कहानी: झाड़ियों के पीछे जा पहुंची नई नवेली दुल्हन, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दिया बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: अजब प्रेम की गजब कहानी यूपी के प्रयागराज से सामने आई है। यहां शादी के बाद दुल्हन को विदा करा घर ले जा रहा दूल्हा धोखे का शिकार हो गया।दूल्हे की कार जैसे ही सुनसान जगह पर पहुंची, दुल्हन ने कार रूकवाई और थोड़ी देर में आने की बात कह झाड़ियों के पीछ चली गई। दूल्हे ने  घंटों इंतजार के बाद जब झाड़ियों के पीछे जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए।


दरअसल, प्रतापगढ़ का रहने वाला युवक बारात लेकर प्रयागराज स्थित मऊआइमा के एक गांव में स्थित दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गया था। बाराती डीजे की धून ने नाच रहे थे और दावत का मजा ले रहे थे। खुशी खुशी शादी की सभी रस्में पूरी की गई और शादी संपन्न हो गई। अगले दिन दूल्हा अपनी दुल्हन के लेकर प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गया। बीच रास्ते में लघुशंका की बात कह दुल्हन ने गाड़ी रूकवाई और झाड़ियों के पीछे चली गई।


काफी समय बीत गया लेकिन दुल्हन वापस लौटकर नहीं आई। जिसके बाद दूल्हा और अन्य बाराती दुल्हन की तलाश करने लगे। झाड़ियों के पीछे जाकर देखा तो दुल्हन वहां से गायब थी। जब दूल्हे ने वहां खेत में काम कर रहे लोगों से दुल्हन के बारे में पूछा तो लोगों ने जो कुछ बताया उसे सुनकर दूल्हा दंग रह गया। ग्रामीणों ने बताया कि कोई लड़का घंटों से सड़क पर बाइक लगाकर खड़ा था, तभी दुल्हन वहां पहुंची और उसके साथ चली गई। दोनों पक्ष के लोग अब दुल्हन को तलाश करने में जुटे हैं।

टैग्स