ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

JEE Main, NEET 2020 परीक्षा की तारीखों का एलान, जानिये कब होंगे ये EXAM

DELHI : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई(JEE) मेंस और नीट (NEET) परीक्षा की नई ताऱीखों का एलान कर दिया है. मंत्री ने एलान किया है कि नीट की परीक्ष

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई(JEE) मेंस और नीट (NEET) परीक्षा की नई ताऱीखों का एलान कर दिया है. मंत्री ने एलान किया है कि नीट की परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जायेगी. वहीं जेईई (JEE) की मेंस परीक्षा 18 से 23 जुलाई के बीच आयोजित की जायेगी.


केंद्रीय एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियालय निशंक ने आज इन परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा की. वहीं, केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक छात्रों के साथ ऑनलाइन संवाद भी कर रहे हैं. संवाद में मंत्री छात्रों से उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं. मंत्री ने JEE Main परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी है.  ये परीक्षा 18 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित की जाएगी. वहीं नीट की परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जायेगी.  मंत्री ने छात्रों से कहा है कि अगले एकेडमिक सत्र के सिलेबस को कम करने का फैसला किया गया है. केंद्र सरकार सीबीएसई की परीक्षाओं को लेकर अगले दो दिन में फैसला करेगी.


हम आपको बता दें कि जेईई और नीट की परीक्षाएं कोविड 19 महामारी के कारण लॉकडाउन की वजह से स्थगित कर दी गई थीं. जेईई मेंस यानि संयुक्त प्रवेश परीक्षाका आयोजन देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होता है. वहीं, नीट के जरिये छात्रों का दाखिला देशभर के मेडिकल कॉलेजों में होता है.


हम आपको बता दें कि 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं, जेईई मेंस में 9 लाख छात्र से ज्यादा क्वालीफाई कर चुके हैं. कोरोना संकट के कारण इन परीक्षाओं पर ग्रहण लगा था. केंद्र ने आज परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है.