ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकवादी ढेर, पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

DESK: जम्मू-कश्मीर में 2 संदिग्ध आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। इस तरह पुंछ में घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जार

जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकवादी ढेर, पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: जम्मू-कश्मीर में 2 संदिग्ध आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। इस तरह पुंछ में घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। 


जम्मू के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि सोमवार की सुबह भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से पुंछ में सर्च अभियान चलाया गया था। इस दौरान दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है। ये दोनों को एलओसी पार जाते देखा गया था। जब इन्हें रुकने के लिए इशारा किया गया तो वो भागने लगे। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने दोनों को मार गिराया। 


गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के राजोरी में एक आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने कल रविवार को मार गिराया था। रविवार की सुबह बरियामा क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हुआ था। रविवार को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि आतंकवादी बरियामा में छिपकर बैठे है। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन अभियान चलाया। सुरक्षा बलों को देखते ही छिप कर बैठे आतंकी गोलीबारी करने लगे थे। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की थी। इस दौरान पक्षों के बीच गोलीबारी होने लगी। सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। फिलहाल वहां भी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। अन्य आतंकियों की तलाशी में अभियान तेज कर दिया गया है।