ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

धारा 370 हटाये जाने के फैसले का विरोध, कश्मीर में कांग्रेस ने मुफ़्ती और उमर से मिलाया हाथ

DESK : केंद्र की मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर की क्षेत्रीय पार्टियों के साथ हाथ मिला लिया है। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में 6 पार्टियों के संगठन गुपकर गठबंध

धारा 370 हटाये जाने के फैसले का विरोध, कश्मीर में कांग्रेस ने मुफ़्ती और उमर से मिलाया हाथ
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : केंद्र की मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर की क्षेत्रीय पार्टियों के साथ हाथ मिला लिया है। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में 6 पार्टियों के संगठन गुपकर गठबंधन में शामिल होते हुए कहा है कि उसका मकसद राज्य में कुल मतों का विभाजन रोकना है। इस गठबंधन का मकसद से इस साल अगस्त महीने में जम्मू कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म किए जाने के फैसले का विरोध करना है। 


जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस बात की घोषणा कर दी है कि वह गुपकर घोषणा पत्र गठबंधन यानी पीजीएडी में शामिल हो गई है। कश्मीर में गुपकर स्थित महबूबा मुफ्ती के आवास पर इस गठबंधन की बैठक हुई। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को इस गठबंधन की उपाध्यक्ष जबकि नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला अध्यक्ष बनाए गए हैं। 


इस गठबंधन ने एक साझा घोषणा पत्र जारी किया है जिसमें संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर उन प्रावधानों को निरस्त करने के फैसले को असंवैधानिक करार देते हुए इस की बहाली के लिए आंदोलन करने की घोषणा की गई है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी मूंगा ने कहा है कि हम गठबंधन के साथ हैं और गठबंधन एकजुटता के साथ आंदोलन की रूपरेखा तय करेगा। आपको बता दें कि महबूबा मुफ्ती ने सीमा पर जारी तनाव को लेकर चिंता जताते हुए इसे बातचीत से हल करने की सलाह दी है।