ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

जम्मू के नरवाल में आतंकी हमला, दो धमाकों में 7 लोग घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

J&K: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां शनिवार की सुबह हुए आतंकी हमले के बाद पूरा इलाका दहल गया है। ब्लास्ट में 7 लोगों के घायल होने की खबर है। नरवाल के ट्

जम्मू के नरवाल में आतंकी हमला, दो धमाकों में 7 लोग घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

J&K: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां शनिवार की सुबह हुए आतंकी हमले के बाद पूरा इलाका दहल गया है। ब्लास्ट में 7 लोगों के घायल होने की खबर है। नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर के वार्ड नंबर 7 में पहला धमाका करीब 11:00 बजे हुआ जबकि दूसरा धमाका 15 से 20 मिनट बाद इसी इलाके में हुआ है। जांच में इन दोनों धमाकों में स्टिकी बम के इस्तेमाल होने की बात सामने आ रही है। दो धमाकों के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।


जम्मू के नरवाल इलाके में आतंकियों ने ताबड़तोड़ दो धमाके किए हैं। जानकारी के मुताबिक आधे घंटे के अंतराल पर हाई इंटेंसिटी के दो ब्लास्ट हुए हैं। आतंकियों ने पहले ब्लास्ट के लिए महेंद्रा बोलेरो और दूसरे के लिए शेवरॉन क्रूज का इस्तेमाल किया है। इस घटना के बाद जम्मू पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। विस्फोट के बाद इलाके को सील कर दिया गया है और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई है।


बता दें कि पिछले दिनों सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया इनपुट मिली थी कि आतंकि गणतंत्र दिवस के आसपास बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों को मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। आतंकियों की बुरी नजर राजधानी दिल्ली समेत देश के कई महत्वपूर्ण शहरों पर है। खुफिया इनपुट मिलने के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई थीं।