ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

लोकसभा में विपक्ष ने किया हंगामा, जामिया और शाहीन बाग में फायरिंग को लेकर लगाए नारे

DELHI : लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जामिया और शाहीन बाग में हुई गोलीबारी के विरोध में जमकर हंगामा किया. इसके साथ ही विपक्ष ने नागरिकता कानून के खिला

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

DELHI : लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जामिया और शाहीन बाग में हुई गोलीबारी के विरोध में जमकर हंगामा किया. इसके साथ ही विपक्ष ने नागरिकता कानून के खिलाफ नारेबाजी की. सांसद नारा लगा रहे हैं गोली मारना बंद करो, देश को तोड़ना बंद करो.


हंगामें के बीच लोकसभा में कार्यवाही चल रही है, इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि लोकतंत्र तब बचेगा जब सदन में चर्चा होगी. वहीं हंगामे को देखते हुए राज्यसभा को 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा.

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, कोदिकुन्निल सुरेश और सांसद गौरव गोगोई ने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. ये नेता चाहते हैं कि लोकसभा के अंदर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर चर्चा की जाए.