ब्रेकिंग
15 अगस्त को भूमिहीनों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, सरकार की बड़ी तैयारीयोगी ने कर दिया फैजल खान का इलाज, कोचिंग हुआ सीलजमीन विवाद में अंचल कार्यालय बना रणक्षेत्र, सुनवाई के दौरान आपस में भिड़ीं महिलाएंघूसखोरी मामले में पूर्व महिला दारोगा पूनम कुमारी दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजाबेतिया में दिल को दहला देने वाली घटना: पत्नी और 3 बच्चों को पति ने नहर में फेंका, तीनों मासूम की हुई दर्दनाक मौत15 अगस्त को भूमिहीनों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, सरकार की बड़ी तैयारीयोगी ने कर दिया फैजल खान का इलाज, कोचिंग हुआ सीलजमीन विवाद में अंचल कार्यालय बना रणक्षेत्र, सुनवाई के दौरान आपस में भिड़ीं महिलाएंघूसखोरी मामले में पूर्व महिला दारोगा पूनम कुमारी दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजाबेतिया में दिल को दहला देने वाली घटना: पत्नी और 3 बच्चों को पति ने नहर में फेंका, तीनों मासूम की हुई दर्दनाक मौत

जूते दे दो पैसे ले लो: मजाक-मजाक में शादी के मंडप में मचा बवाल, वर-वधू पक्ष में जमकर चले लात-घूंसे

शादी समारोह के दौरान जूता चुराई की रस्म को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मंडप में लात-घूंसे चलने लगे। हालात संभालने के लिए पुलिस को बुलानी पड़ी।

महाराष्ट्र न्यूज
जूता चुराई की रस्म पर बवाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' आपने देखी होगी। जिसमें शादी समारोह में जूता चुराई की रस्म के दौरान 'जूते दे दो पैसे ले लो' गाने वर-वधू पक्ष मजाकिया अंदाज में एक दूसरे से जूते छीनते हुए नजर आते हैं। बाद में जूता वर पक्ष को मिल जाता है। लेकिन रियल लाइफ में एक शादी समारोह अचानक रणभूमि में बदल गया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच शुरू हुआ मजाक इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चलने लगे। हालात संभालने के लिए मौके पर पुलिस बुलानी पड़ गई। 


हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के जालना जिले की जहां एक शादी समारोह में उस वक्त जमकर बवाल हो गया जब जब पारंपरिक जूता चुराई की रस्म को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में ही भिड़ गए। मामूली मजाक से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि शादी का मंडप युद्ध का मैदान बन गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हंगामे की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी बुलाना पड़ गया।


जानकारी के अनुसार, शादी समारोह खुशी और उत्साह के माहौल में चल रहा था। इसी दौरान दुल्हन पक्ष की महिलाओं और युवतियों ने परंपरा के अनुसार दूल्हे का जूता चुराने की कोशिश की। शुरुआत में इसे सामान्य मजाक के तौर पर लिया गया, लेकिन दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी तेज हो गई।


देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शादी में मौजूद लोग दो गुटों में बंट गए। एक पक्ष जूते बचाने में जुटा था, जबकि दूसरा पक्ष जूते छीनने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बहस हाथापाई में बदल गई और दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई। शादी में शामिल मेहमानों और रिश्तेदारों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन माहौल लगातार बिगड़ता चला गया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत भी दर्ज कराई गई है।घटना के बाद पूरे इलाके में इस शादी की चर्चा हो रही है। लोग मजाक में कह रहे हैं कि “दुल्हन तो मिल गई, लेकिन जूते किसी के हाथ नहीं लगे।

जूते दे दो पैसे ले लो: मजाक-मजाक में शादी के मंडप में मचा बवाल, वर-वधू पक्ष में जमकर चले लात-घूंसे

टैग्स