ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

इंडियन ऑयल के मैनेजर ने कराई पत्नी और 2 साल के बेटे की हत्या, दिखाने के लिए रोने लगा फूट-फूटकर

DESK: हाईप्रोफाइल मर्डर केस का जयपुर पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है. पुलिस खुलासे के अनुसार इंडियन ऑयल के मैनेजर ने ही अपनी पत्नी और दो साल के मासूम बच्चे की हत्या कर शव को जंग

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: हाईप्रोफाइल मर्डर केस का जयपुर पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है. पुलिस खुलासे के अनुसार इंडियन ऑयल के मैनेजर ने ही अपनी पत्नी और दो साल के मासूम बच्चे की हत्या कर शव को जंगल में फेंकवाया था. पुलिस और लोगों को शक न हो इसको लेकर वह दिखाने के लिए फूट-फूटकर रोता था. लेकिन उसकी हकीकत सबके सामने आ गई.

8 जनवरी को हुई थी मां-बेटे की हत्या

पुलिस ने दावा किया है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सीनियर मैनेजर रोहित तिवारी ने ही अपनी पत्नी श्वेताऔर 21 महीने के बेटे श्रीयमकी हत्या करवाई थी. हत्या का कारण दोनों के बीच विवाद था. इसलिए पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए रोहित ने अपने एक परिचित के साले को पैसों का लालच देकर इस घटना को अंजाम दिलाया. पत्नी का शव फ्लैट में मिला था और बेटे का शव जंगल में मिला था.

 आरोपी ने किया था दावा-बेटे के बदले मांगी गई थी 30 लाख रुपए

पत्नी की फ्लैट में हत्या कर दी गई थी और बच्चे को अगवा दिखाया गया था. बच्चे के बदले 30 लाख रुपए की रंगदारी उनकी पत्नी के ही नंबर से मांगा गया था. पति पत्नी के मोबाइल नंबर से ही पुलिस को भ्रमित करने के लिए मैसेज करता था, बच्चे का शव बुधवार को यूनिक टॉवर सोसाइटी के पीछे जंगल में मिला था. जिसके बाद पति पर हत्या का शक गहराता गया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. क्योंकि मोबाइल में पैटर्न लॉक था और बिना कोई जाने उसको खोल नहीं सकता था. जयपुर पुलिस की साइबर सेल भी इसमें लगी हुई थी. जिसके बाद आज खुलासा हुआ है.

टैग्स