ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की हुई मौत,18 लोग बीमार, 5 की हालत नाजुक

DESK: प्रदेश में शराबबंदी के बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जहरीली शराब का कारोबार अब भी जारी है। जहरीली शराब पीने से सोमवार को 8 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 18 लोग

जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की हुई मौत,18 लोग बीमार, 5 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: प्रदेश में शराबबंदी के बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जहरीली शराब का कारोबार अब भी जारी है। जहरीली शराब पीने से सोमवार को 8 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 18 लोग बीमार बताए जा रहे हैं जिसमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मामला गुजरात के बोटाद जिले की है जहां जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 18 लोग बीमार हो गये है जिनमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी रोजिद गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं। सभी ने रविवार की रात शराब पी ली थी। जिसके बाद अगले दिन सोमवार को पेट दर्द और उल्टियां होने लगी।


 आनन फानन में परिजन अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान एक-एक कर 8 लोगों की मौत हो गयी। वही सभी बीमार लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बता दें कि गुजरात में 2017 से शराबबंदी से जुड़े कानून में संशोधन कर सख्त सजा का प्रावधान किया गया है।


इसके तहत यदि कोई व्यक्ति गैरकानूनी तरीके से शराब बेचता है तो उसे 10 साल की कैद और 5 लाख रुपए का आर्थिक दंड की सजा दी जा सकती है। सजा के प्रावधान के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आने से इलाके के लोग भी हैरान हैं।  

टैग्स