ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का बड़ा एलान, आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी विशाखापट्टनम

DELHI: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बड़ा एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घोषणा की है कि विशाखापट

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का बड़ा एलान, आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी विशाखापट्टनम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बड़ा एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घोषणा की है कि विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी। बता दें कि मुख्यमंत्री रेड्डी मंगलवार को मार्च महीने में विशाखापट्टनम में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी को लेकर बैठक को संबोधित कर रहे थे।


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने कहा, कि ‘यहां मैं आपको विशाखापट्टनम में आमंत्रित करना चाहता हूं, जो आने वाले दिनों में हमारे प्रदेश की राजधानी होगी। मैं भी आने वाले कुछ महीनों में विशाखापट्टनम में शिफ्ट हो जाऊंगा।‘ बता दें कि अभी अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 3 और 4 मार्च को विशाखापट्टनम में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है। रेड्डी ने विभिन्न कंपनियों से इस समिट में हिस्सा लेने और प्रदेश में निवेश करने का अनुरोध किया है।


इससे पहले, जगन मोहन रे्डडी की सरकार ने बीते साल नवंबर में विवादास्पद आंध्र प्रदेश विकेंद्रीकरण और सभी क्षेत्रों के समावेशी विकास अधिनियम 2020 को निरस्त कर दिया था। इसका मकसद राज्य में तीन राजधानियां बनाना था। राज्य सरकार ने तब विशाखापट्टनम (कार्यकारी राजधानी), अमरावती (विधायी राजधानी) और कुरनूल (न्यायिक राजधानी) का प्रस्ताव दिया था।

टैग्स