ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

BJP नेता समेत परिवार के 6 लोगों की तलवार से काटकर हत्या, जो सामने आया उसे चचेरे भाइयों ने मार डाला

DESK: बीजेपी नेता समेत परिवार के 6 लोगों की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई है. यह घटना बीजेपी नेता के चचेरे भाईयों ने की है. जिसके बाद गांव में दहशत फैल गया है. यह घटना जबलपुर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: बीजेपी नेता समेत परिवार के 6 लोगों की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई है. यह घटना बीजेपी नेता के चचेरे भाईयों ने की है. जिसके बाद गांव में दहशत फैल गया है. यह घटना जबलपुर के मनेरी की है. 

जमीन विवाद में घटना को दिया अंजाम

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र का अपने चचेरे भाईयों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. घटना के दिन भी विवाद हुआ. जिसके बाद चचेरे भाईयों ने परिवार पर तलवार से हमला कर दिया. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. हमले में परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. 

जो सामने आया उससे मारते गए आरोपी 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हरीश और संतोष अपने भाई राजेंद्र की हार्डवेयर की दुकान में घुसे और उसकी आंख में मिर्ची पावडर डाला और तलवार से हमला कर दिया. इस दौरान चीख सुन बेटी आई तो उससे भी काट डाला. जिसके बाद घर के अंदर गए तो राजेंद्र के समधी दिनेश सोनी को देखा तो उसको भी मार डाला. ऐसे करते-करते परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी. 

भीड़ ने एक आरोपी को मार डाला

घटना से नाराज भीड़ ने सभी आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी. जब भीड़ ने अधमारा कर दिया तो छोड़ा. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और घायल आरोपियों को हॉस्पिटल लेकर गई. इस दौरान एक आरोपी की मौत हो गई. घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है. 

टैग्स