ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

जब पति की ब्लैक फंगस से हुई मौत, पति ने 4 बच्चों के साथ कर ली खुदकुशी

DESK : कोरोना और ब्लैक फंगस जैसी बीमारी कैसे किसी परिवार को बर्बाद कर सकती है, इसका सबूत कर्नाटक से आई एक घटना से मिल रहा है। कर्नाटक के बेलगाम जिले में एक महिला को ब्लैक फंगस

जब पति की ब्लैक फंगस से हुई मौत, पति ने 4 बच्चों के साथ कर ली खुदकुशी
Editor
2 मिनट

DESK : कोरोना और ब्लैक फंगस जैसी बीमारी कैसे किसी परिवार को बर्बाद कर सकती है, इसका सबूत कर्नाटक से आई एक घटना से मिल रहा है। कर्नाटक के बेलगाम जिले में एक महिला को ब्लैक फंगस हो गया। ब्लैक फंगस की वजह से जब पत्नी की मौत हुई तो उसके पति और चार बच्चों ने आत्महत्या कर ली। इस पूरी वारदात को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 46 साल के गोपाल ने अपने चार बच्चों के साथ शुक्रवार की रात खुदकुशी कर ली।


दरअसल गोपाल की पत्नी को इस साल कोरोना वायरस हो गया था। कोरोना के बाद उनकी पत्नी को ब्लैक फंगस हो गया। ब्लैक फंगस की वजह से गोपाल की पत्नी का जुलाई महीने में निधन हो गया था। पत्नी की मौत के बाद से गोपाल और उनके बच्चे काफी सदमे में थे। पड़ोसियों के मुताबिक गोपाल अक्सर यह कहते थे कि वह अपनी पत्नी के बिना इस दुनिया में नहीं रह सकते और आखिरकार गोपाल और उनके बच्चों ने अपनी जान दे डाली है। 


पुलिस की तरफ से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक परिवार के सदस्यों के बारे में जब एक दो दिनों तक कोई खबर नहीं मिली तो पड़ोसियों को शक हुआ। सुबह के वक्त जब कोई घर से बाहर नहीं निकला तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घर पहुंचकर जब छानबीन शुरू की तो सारी हकीकत सामने आ गई। महामारी और बीमारी ने एक हंसते खेलते परिवार को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया।

टैग्स