ब्रेकिंग
गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी

इंटरपोल की चेतावनी, कोरोना संक्रमित चिट्ठी भेजकर नेताओं को बनाया जा सकता है निशाना!

DESK : एक साल होने को है और पूरी दूनिया अभी भी कोरोना महामारी से जूझ रही है. अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है जिसे लेकर सभी देश सतर्क हैं. जबतक इलाज नहीं तब तक ढिलाई नहीं के तर्

इंटरपोल की चेतावनी, कोरोना संक्रमित चिट्ठी भेजकर नेताओं को बनाया जा सकता है निशाना!
Anamika
3 मिनट

DESK : एक साल होने को है और पूरी दूनिया अभी भी कोरोना महामारी से जूझ रही है. अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है जिसे लेकर सभी देश सतर्क हैं. जबतक इलाज नहीं तब तक ढिलाई नहीं के तर्ज पर हम काम कर रहे हैं. कोरोना ने हमराी जिंदगी को ही पूरी तरह से बदल दिया है. मास्क से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का शब्द हमारे डेली लाइफ का हिस्सा बन गए हैं. कोरोना का केस कई देशों में कम हुआ पर फिर से वहां से मामले सामने आने लगे हैं, जिसके बाद हालात फिर से गंभीर हो रहे हैं. 

इन सब के बीच अंतरराष्ट्रीय एजेंसी इंटरपोल ने चेतावनी जारी की है. अंतरराष्ट्रीय एजेंसी इंटरपोल ने दावा किया है कि दिग्गज राजनीतिक शख्सियतों को कोरोना संक्रमित चिट्ठियों के जरिए निशाना बनाया जा सकता है. दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियों को चेतावनी देते हुए इंटरपोल ने कहा है कि वे सावधानी बरतें और कोविड -19 से संक्रमित दस्तावेजों को लेकर सावधान रहें. इंटरपोल ने दुनिया के अन्य देशों समेत भारत की जांच एजेंसियों को भी चेतावनी दी है, जिसमें विभिन्न कार्य-प्रणाली के आधार पर निगरानी बढ़ाने पर विचार किया गया है.

इंटरपोल के मुताबिक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वैश्विक नेताओं को निशाना बनाकर कोरोना संक्रमित चिट्ठियां भेजी जा सकती हैं. इसलिए इससे बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है.  दिशानिर्देशों में कहा गया है, 'जांच एजेंसियों के अधिकारियों, डॉक्टर्स और एशेंसियल वर्कर्स को डराने के लिए उनके चेहरे पर खांसने और थूकने के उदाहरण सामने आए है. अगर ऐसा करने वाला कोविड संक्रमित है तो इससे खतरा और बढ़ सकता है. सतहों और वस्तुओं पर थूकने और खांसने से जानबूझकर संक्रमण फैलाने के प्रयास की सूचना मिली है. कुछ कोविड -19 संक्रमित चिट्ठियां मिली हैं जिनसे राजनीतिक शख्सियतों को निशाना बनाया जा सकता है. यह काम करने वाले अन्य समूहों को भी प्रभावित कर सकते हैं.'इसके साथ ही इंटरपोल ने कहा कि कुछ लोग कोरोना संक्रमित होने के बावजूद  जानबूझकर ऐसे इलाकों में जा सकते हैं जो प्रभावित नहीं हैं. साथ ही बॉडी फ्लूड्स के संक्रमित सैंपल्स को ऑनलाइन बेचने का दावा करने वालों की सूचना मिली है. Interpol ने गाइडलाइन्स में सभी विभागों से सतर्क रहने को कहा है.