ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

मां-बाप ने इंटरनेट पैक रिचार्ज कराने से किया मना, तो बेटे ने कर लिया सुसाइड

DESK : लॉकडाउन के इस दौर में कई लोग जहां इंटरनेट का सही इस्तेमाल कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसका आदी होते जा रहे हैं. खासकर युवा वर्ग के कुछ लोग इंटरनेट के पीछे पागल हो गए हैं. एक ऐसा ही मामला मध्य

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : लॉकडाउन के इस दौर में कई लोग जहां इंटरनेट का सही इस्तेमाल कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसका आदी होते जा रहे हैं. खासकर युवा वर्ग के कुछ लोग इंटरनेट के पीछे पागल हो गए हैं. एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है. 

 जहां इंटरनेट पैक का रिचार्ज नहीं कराने पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली. खबर के मुताबिक  भोपाल के बागसेवनिया थाना इलाके का रहने वाला 20 साल के एक युवक ने अपने माता-पिता से मोबाइल फोन में इंटरनेट पैक का रिचार्ज कराने को कहा. लेकिन परिजनों ने मना कर दिया. 

युवक लगातार इंटरनेट  रिचार्ज कराने की बात कहता रहा लेकिन जब परिजनों ने रिचार्ज नहीं कराया, तो युवक ने आत्महत्या कर ली. इस बारे में मृतक के मां ने बताया कि लॉकडाउन के कारण लगभग दो महीने तक उद्योग-व्यापार सब बंद है, इस कारण पास में पैसा नहीं था और इंटरनेट रिचार्ज नहीं करा पाई. इस कारण से बेटे ने सुसाइड कर लिया.मामले की जानकारी मिलते ही  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और जांच कर रही है.