ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

ओवल में भारत की ऐतिहासिक जीत: चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 157 रनों से हराया, 35 साल बाद एक सीरीज में दो टेस्ट मैच जीते

DESK: केनिंग्टन ओवल में खेले गये चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैड को 157 रनों से हरा द

ओवल में भारत की ऐतिहासिक जीत: चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 157 रनों से हराया, 35 साल बाद एक सीरीज में दो टेस्ट मैच जीते
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: केनिंग्टन ओवल में खेले गये चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैड को 157 रनों से हरा दिया. इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को 368 रन का टारगेट दिया था. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की पूरी टीम को 210 रनों पर समेट दिया. इस टेस्ट मैच को जीतकर भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है. खास बात ये भी है कि 50 साल बाद ओवल में भारतीय क्रिकेट टीम कोई टेस्ट मैच जीतने में सफल रही है.


गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारत-इग्लैंड के बीच चल रही सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में सबसे खास रहा भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन. क्रिकेट एक्सपर्ट ये भविष्यवाणी कर रहे थे पिच सपाट है और भारत की गेंदबाजी में इतनी धार नहीं है कि वह इंग्लैंड की बल्लेबाजी को परास्त कर पाये. लेकिन बॉलरो ने उनकी भविष्यवाणी को गलत साबित कर दिया. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. उमेश यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाये. वहीं जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर औऱ रविंद्र जडेडा ने 2-2 विकेट लिये.


ढह गया इंग्लैंड का मध्यक्रम

इंग्लैंड की बल्लेबाजी का मिडिल आर्डर भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के सामने ढह गया. मैच की शुरूआत में इंग्लैंड काफी मजबूत नजर आ रहा था. पहले विकेट के लिए भारतीय गेंदबाजों को इंतजार करना पड़ा. इंग्लैंड के ओपनर्स ने पहली विकेट के लिए 100 रन जोड़े. शार्दूल ठाकुर ने 50 रन पर बल्लेबाजी कर रहे रोरी बर्न्स को आउट कर पहली सफलता दिलायी. कुछ देर बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान रन आउट होकर पैवेलियन लौट गये. इसके बाद तो इंग्लैंड की पूरी बल्लेबाजी ही बिखर गयी. इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाजों का तो ये हाल रहा कि 52 रन के भीतर 6 विकेट गिरे. 


टैग्स