ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कुणाल पांड्या मिले कोरोना पॉजिटिव, भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा T-20 मैच स्थगित

DESK: टीम इंडिया के स्टार ऑल राउंडर क्रुणाल पांड्या कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। भारत औऱ श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार रात 8 बजे से होना था लेकिन क्रुणाल

कुणाल पांड्या मिले कोरोना पॉजिटिव, भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा T-20 मैच स्थगित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: टीम इंडिया के स्टार ऑल राउंडर क्रुणाल पांड्या कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। भारत औऱ श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार रात 8 बजे से होना था लेकिन क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मैच को स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल सभी खिलाड़ी आइसोलेशन में हैं। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने दी है।


यदि सभी खिलाड़ियों की कोरोना टेस्ट नेगेटिव आई तब बुधवार को दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। जिसे बीसीसीआई ने भी कंफर्म कर दिया है। फिलहाल दोनों टीमों के खिलाड़ियों और स्टाफ की कोरोना जांच की जा रही है। अब यह मैच 28 जुलाई को होने की संभावना जतायी जा रही है। भारत ने पहले T-20 मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज पर बढ़त बना ली थी लेकिन अब इस सीरीज पर खतरा मंडरा रहा है। गौरतलब है कि रविवार को खेले गए पहले T-20 मैच में इंडिया ने मेजबान टीम को 38 रनों से हरा दिया था। 


बीसीसीआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि क्रुणाल पांड्या की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीसीसीआई ने ट्विटर पर यह लिखा कि "क्रुणाल पांड्या कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला दूसरा T-20 स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल सभी खिलाड़ियों की आरटी-पीसीआर जांच कराई जा रही है। बीसीसीआई के मुताबिक मेडिकल टीम ने क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके संपर्क में आने वाले 8 लोगों को चिह्नित किया गया है। फिलहाल उन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है।

टैग्स