ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह की मौत, पाकिस्तान में छिपकर बैठा था भिंडरावाले का भतीजा

DESK: पाकिस्तान में छिपकर बैठे एक और खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत हो गई है। लखबीर सिंह जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा था, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर भ

खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह की मौत, पाकिस्तान में छिपकर बैठा था भिंडरावाले का भतीजा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: पाकिस्तान में छिपकर बैठे एक और खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत हो गई है। लखबीर सिंह जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा था, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर भारत के खिलाफ पंजाब में खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल रहता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने से लखबीर की मौत हुई है।


प्रतिबंधित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का प्रमुख लखबीर सिंह रोडे भारत विरोधी अभियानों में शामिल था और कई आरोपों से घिरा था। वह इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का प्रमुख रोडे खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजे था। भारत सरकार ने उसे UAPA एक्ट के तहत 'आतंकवादी' घोषित किया गया था, जिसके बाद वह भागकर पाकिस्तान चला गया था।


लखबीर सिंह रोडे 1985 में एयर इंडिया जेट पर हुए बमबारी का भी आरोपी था। उस पर जेट पर बमबारी करने की साजिश रचने का आरोप है। अभी कुछ दिनों पहले ही एनआईए ने लखबीर सिंह रोडे के खिलाफ एक्शन लिया था। स्पेशल कोर्ट ने पंजाब के मोगा जिले में बाघापुराना तहसील के स्मालसर के पास कोठे गुरुपुरा गांव में नामित आतंकवादी लखबीर की जमीन को जब्त करने का आदेश जारी किया था, जिसपर एनआईए ने एक्शन लिया था।