ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

इंटर कॉलेज के क्लासरूम में मिला नर कंकाल, इलाके में हड़कंप

DESK : इंटर कॉलेज के क्लासरूम से एक नर कंकाल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. यह सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र से सामने आया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके

इंटर कॉलेज के क्लासरूम में मिला नर कंकाल, इलाके में हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

DESK : इंटर कॉलेज के क्लासरूम से एक नर कंकाल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. यह सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र से सामने आया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी वहां बुला लिया गया. लेकिन अभी तक मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. कॉलेज प्रशासन को भी इस बात का पता तब चला, जब कॉलेज के कुछ छात्र लंच टाइम में वहां जा पहुंचे.


जानकारी के अनुसार जेपी मेहता इंटर कॉलेज के बच्चे लंच के समय जब एक पुराने जर्जर क्लासरूम में पहुंचे तो वहां एक नर कंकाल पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए. बच्चों ने देखा कि क्लास रूम की एक बेंच के नीचे किसी पुरुष का कंकाल पड़ा हुआ था. बच्चों ने तुरंत कॉलेज प्रशासन को इस बात की जानकारी दी. आनन फानन में कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को दी. 


मामले की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस जांच में जुट गई है. कॉलेज प्रबंधन के अनुसार कॉलेज को जिला प्रशासन ने कोरोना काल के दौरान आश्रय स्थल बनाया था. जहां सड़क पर रहने वाले गरीब निराश्रितों को रखा गया था. अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कंकाल उन्हीं में से किसी का होगा. हालांकि अभी भी मामला सुलझा हुआ है. जांच की जा रही है.