ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

इंडिगो की एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी करना पड़ गया महंगा, विमान लैंड करते ही आरोपी को दबोचा गया

DESK: हवाई जहाज पर यात्रा करने वाले हो जाए सावधान। आपकी एक जरा सी गलती हवालात तक पहुंचा सकती है। इंडिगो के एक यात्री के साथ भी यही कुछ हुआ। दरअसल श्रीनगर से लखनऊ आ रही इंडिगो

इंडिगो की एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी करना पड़ गया महंगा, विमान लैंड करते ही आरोपी को दबोचा गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: हवाई जहाज पर यात्रा करने वाले हो जाए सावधान। आपकी एक जरा सी गलती हवालात तक पहुंचा सकती है। इंडिगो के एक यात्री के साथ भी यही कुछ हुआ। दरअसल श्रीनगर से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में सवार एक यात्री को एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी करना भारी पड़ गया। एयर होस्टेस ने इसकी शिकायत कैप्टन से कर दी। जिसके बाद कैप्टन ने मामले की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। फिर क्या था विमान लैंड करते ही आरोपी को अमृतसर एयरपोर्ट से सुरक्षाबलों ने दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।


गिरफ्तार पैसेंजर की पहचान कर ली गयी है वो लखनऊ का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट श्रीनगर से लखनऊ आ रही थी। यह विमान श्रीनगर से सीधे लखनऊ नहीं आती है बल्कि वाया अमृतसर होकर लखनऊ आती है। लखनऊ के एक शख्स भी इस विमान में यात्रा कर रहा था। 


उड़ान भरने के बाद इंडिगो की विमान में बैठे एक यात्री की एयर होस्टेस से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गयी। जिसके बाद यात्री ने एयर होस्टेस से बदसलूकी करने लगा। इस बात की सूचना तुरंत एयर होस्टेस ने फ्लाइट के कैप्टन को दी। जिसके बाद ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी गयी। 


ट्रैफिक कंट्रोल को मिली जानकारी के बाद अमृतसर एयरपोर्ट पर पहले से ही सुरक्षा बल मौजूद थे। विमान लैंड करने के बाद आरोपी शख्स को सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया और उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन मे जुटी है।    


टैग्स