ब्रेकिंग
जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!

India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा फैसला, जानिए..

India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. केदारनाथ धाम में चलने वाली हेली सेवा को फिलहाल रोक दिया गया है.

India-Pakistan Tension
चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा फैसला
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है। अब उत्तराखंड में चल रहे चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सुरक्षा कारणों से केदारनाथ धाम में चलने वाली हेली सेवा को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है।


दरअसल, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का इसी महीने विधिवत शुभारंभ हुआ था। अबतक चार लाख से अधिक श्रद्दालु चारधाम की यात्रा कर चुके हैं। अभी भी यात्रा जारी है हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर बड़ा फैसला लेते हुए केदारनाथ धाम में चलने वाली हेली सेवा को फिलहाल बंद कर दिया गया है। अधिकारियों द्वारा यह जानकारी दी गई है।


बता दें कि बीते 10 मई को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया था कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए देवभूमि उत्तराखंड आते हैं। यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। इन बेहतर व्यवस्थाओं के परिणामस्वरूप केलव 9 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता