ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 1000 के पार, देश में अबतक 21 मौत, यहां देखिये पूरी लिस्ट

PATNA : भारत में कोरोना ने धीरे-धीरे अपना पांव पसार लिया है. देश में कोरोना वायरस ने पहले से अपना दायरा और बढ़ा लिया है. देश में कोरोना वायरस से इनफेक्टेड मामले 1000 से

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : भारत में कोरोना ने धीरे-धीरे अपना पांव पसार लिया है. देश में कोरोना  वायरस ने पहले से अपना दायरा और बढ़ा लिया है. देश में कोरोना वायरस से इनफेक्टेड मामले 1000 से भी ज्यादा हो गए हैं. यह आंकड़ा अब 1004 पहुंच गया है. आज रात 10 बजे तक जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा कोरोना के संक्रमित महाराष्ट्र में हैं. केरल दूसरे और कर्नाटक तीसरे स्थान पर है.


ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा कोरोना के संक्रमित महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में कुल 186 मामले हैं, जबकि केरल में 182 मामले हैं. देश भर में आज 118 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 30, कर्नाटका में 12 मामले हैं. जम्मू कश्मीर में 13 और गुजरात में 8 नए मामले सामने आए हैं. जबकि उत्तर प्रदेश में 12, राजस्थान में 4, तमिलनाडु में 4, मध्यप्रदेश में 5 और उत्तराखंड में एक केस सामने आया है. बिहार में कोरोना वायरस के अब तक 10 मामले सामने आ चुके हैं. जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि बिहार में कोरोना वायरस के लिए टेस्ट किट उपलब्ध हो पाया है या नहीं हो पाया है. आपको बता दें कि कोरोना वायरस किट उपलब्ध नहीं हो पाने की वजह से बिहार में नए टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं.


भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 1000 के पार, देश में अबतक 21 मौत, यहां देखिये पूरी लिस्ट

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 1000 के पार, देश में अबतक 21 मौत, यहां देखिये पूरी लिस्ट


उधर दुनिया भर में कोरोनावायरस के कुल 6,29,350  से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. 28960 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस से आज सबसे ज्यादा मौत स्पेन में हुई है. स्पेन में आज कुल 674 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है. जबकि ईरान में 139 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे के अंदर हुई है. यूरोप के नए इलाके में कोरोना ने अपना असर दिखाया है. नीदरलैंड में आज 93 और बेल्जियम में 64 लोगों की मौत हुई है. हालांकि अमेरिका में आज मौत का आंकड़ा 177 रहा. आज 8 हजार से भी ज्यादा मामले अमेरिका में सामने आये. 

टैग्स