ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

GOOD NEWS : चीन पर निर्भर नहीं हैं हम, देश में 3 लाख कोरोना रैपिड टेस्ट किट तैयार

DESK : चीन से आईं रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट के गुणवत्ता पर सवाल खड़े होन के बाद कई जगहों पर इससे की जाने वाली जांच को रोकना पड़ा था. इसी बीच अच्छी खबर यह है कि हम चीन पर कोरोना रैपिड टेस्ट किट के लि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : चीन से आईं रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट के गुणवत्ता पर सवाल खड़े होन के बाद कई जगहों पर इससे की जाने वाली जांच को रोकना पड़ा था. इसी बीच अच्छी खबर यह है कि हम चीन पर कोरोना रैपिड टेस्ट किट के लिए निर्भर नहीं रहेंगे. हमारे देश में भी कोरोना रैपिड टेस्ट किट बनाई जाने लगी है. गुरुग्राम के मानेसर में अब तक तीन लाख रैपिड टेस्ट किट तैयार हो चुकी हैं. वहीं 10 से 12 लाख किट अगले 8 दिन में और तैयार हो जाएंगे. 

गुरुग्राम के मानेसर में सरकारी कंपनी एचएलएल हेल्थकेयर और दक्षिण कोरियाई कंपनी एसडी बायोसेंसर रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट बनाने में जुटी हुई हैं. इस कंपनी के मैनेजमेंट से जुड़े लोगों का कहना है कि एक दिन में एक लाख टेस्ट किट बनाने की क्षमता है. जिसे जरुरत के हिसाब से तीन लाख तक बढ़ाया जा सकता है. यह टेस्ट किट चीनी किट के मुकाबले 400 रुपये सस्ती है. इसकी कीमत 389 रुपये  है.  एक माह में एक करोड़ किट तैयार करने का लक्ष्य है. अगले 8 दिनों में 10 से 12 लाख टेस्ट किट तैयार हो जाएंगी.

वहीं लोनावला स्थित डायग्नोस्टिक फर्म माइलैब्स आरटी-पीसीआर किट बना रही है. यह किट ढ़ाई घंटे में रिजल्ट देती है. अभी प्रति सप्ताह 1.25 से 1.50 लाख किट बन रही हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल में बताया था कि देश में मई से 20 लाख टेस्टिंग किट हर माह बन सकेंगी. इनमें से 10 लाख रैपिड एंटीबॉडी जबकि 10 लाख आरटी पीसीआर किट होंगी. अभी हर माह छह हजार वेंटीलेटर बनाने की क्षमता है.


वहीं बीएचयू ने जांच की स्ट्रीप तकनीक का खोज किया  है. यह आरटी-पीसीआर किट की तकनीक है. शोधकर्ताओं का दावा है कि इससे जांच रिपोर्ट छह घंटे के भीतर मिल जाएगी.