ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

LPG और कच्चे तेल की आपूर्ति पर केंद्र सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या हैं ताजा हालात?

LPG supply India: केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि देश में एलपीजी और कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है, आपूर्ति व्यवस्था सुचारु है और उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं होगी.

LPG supply India
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

LPG supply India: सरकार ने देश में एलपीजी और कच्चे तेल की उपलब्धता को लेकर स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।


पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में पर्याप्त कच्चे तेल का भंडार मौजूद है और घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एलपीजी वितरण सुचारु रूप से चल रहा है और किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर स्तर पर कमी की कोई शिकायत नहीं मिली है।


सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हाल ही में एक दिन में लगभग 50 लाख एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग दर्ज की गई, जिनमें से करीब 93 प्रतिशत की डिलीवरी पूरी की गई। फिलहाल 98 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से हो रही है, जिससे प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी बनी है। हालांकि गर्मी के मौसम के कारण बुकिंग में हल्की गिरावट देखी गई है और यह अब लगभग 45 से 46 लाख सिलेंडर प्रतिदिन के स्तर पर आ गई है।


जानकारी के अनुसार, मार्च 2026 से अब तक करीब 4.68 लाख नए PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन जारी किए गए हैं। वहीं नियमों के उल्लंघन पर 255 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स पर जुर्माना लगाया गया है और 55 को निलंबित किया गया है। इसके अलावा 23 मार्च के बाद से 16.5 लाख से अधिक छोटे (5 किलो) सिलेंडर भी वितरित किए जा चुके हैं।


शिपिंग मंत्रालय के अधिकारी मुकेश मंगल ने बताया कि देश के सभी बंदरगाह सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं और कहीं भी भीड़भाड़ की स्थिति नहीं है, जिससे सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं पड़ा है। वहीं विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव असीम आर महाजन ने जानकारी दी कि 28 फरवरी से अब तक लगभग 10.38 लाख यात्री भारत लौट चुके हैं। 


उन्होंने बताया कि यूएई से भारत के लिए लगभग 100 उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है। सऊदी अरब, ओमान और कुवैत से भी नियमित उड़ानें जारी हैं, जबकि कतर का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला है और बहरीन से भी सीमित उड़ानें जल्द शुरू होने की योजना है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी, कच्चे तेल, बंदरगाह संचालन और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता